Trending

Viral Video: बिना मर्जी के होर्मुज पार कर रहा था शिप, ईरान ने किया धुआं-धुआं! वीडियो वायरल

Viral video: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध से तनाव जारी है। आए दिन कभी ईरान तो कभी ईजराइल और यूएस कई मिसाइलों से एक दूसरे पर अटैक करते रहते है। इसी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। वहीं इन दोनों एक और वीडियो मिडिल ईस्ट से सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

बिना मर्जी के strait of hormuz पार कर रहा था शिप

वायरल पोस्ट के अनुसार स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक जहाज गुजर रहा था। ये शिप ईरान की बिना इजाजत के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर रहा था। ऐसे में ईरान ने मिसाइलों से शिप पर हमला कर दिया। वीडियो में देख सकते है कि जहाज से भी धुआं उठा हुआ नजर आ रहा है। दावा ये भी किया जा रहा है कि शिप को पहले ईरान ने चेतावनी भी दी थी। लेकिन बावजूद उसके शिक ने होर्मुज से गुजरने की कोशिश की। इसी हिमाकत के बाद ईरान ने शिप पर हमला कर दिया।

https://twitter.com/TheIncNews/status/2037401756012016051

Iran ने किया धुआं-धुआं!

इस वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर डर का माहौल बन गया। बहस और सियासी चर्चाएं तेज हो गई। लोग मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को सोचते हुए आने वाले दिनों का हाल बता रहे हैं। वायरल हो रही क्लिप को देखकर यूजर्स अलग-अलग दावे करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों के आए रिएक्शन

यह वीडियो सामने आते ही यूजर्स चिंतित है। एक यूजर ने कमेंट किया, “लगता है होर्मुज और ओमान की खाड़ी आने वाले दिनों में वॉर का बड़ा केंद्र बन सकते हैं।” तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि “अब यह युद्ध लंबा हो सकता है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें