Video: पहाड़ों पर ड्राइविंग टेस्ट?, पति कर रहा था गाइड, कार के साथ गहरी खाई में समाई पत्नी

आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वायरल होता रहते हैं। इसी बीच एक हादसों के वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटौर रहा है। यहां पर एक पति अपनी पत्नी को ड्राइविंग सिखा रहा है वो भी पहाड़ों के घूमावदार रास्तों पर। जिसके बाद हूआ ये कि पत्नी कार समेत गहरी खाई में गिर गई।
पहाड़ों पर ड्राइविंग टेस्ट?, पत्नी को कार चलाना सीखा रहा था पति
दरअसल ये वीडियो हिमाचल प्रदेश के शिमला की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहाड़ी सड़क पर एक महिला ड्राइविंग सीख रही है। ऐसे में अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
गहरी खाई में गिर गई कार
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @iNikhilsaini पर नाम के अकाउंट से शेयरकिया गया है। वीडियो में महिला ड्राइविंग सीट पर बैठी है। तो वहीं पति कार के बाहर खड़ा होकर उसे निर्देश दे रहा है। कहा जा रहा है कि पति पत्नी को ड्राइविंग सिखा रहा था। हालांकि पहाड़ी और संकरी सड़क पर ड्राइविंग सिखना हादसे को न्योता देना है। और हुआ भी यही। अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाता है जिससे कार नीचे खाई में लुढ़क जाती है। ये देख स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचते हैं।