Trending

डांस करने की जिद कर रही थी दुल्हन…दूल्हे ने घुमाकर फेंका! वीडियो वायरल

हर किसी के लिए शादी का दिन बेहद खास होता है। हर कोई चाहता है कि इस दिन कोई परेशानी ना हो और हंसी-खुशी से सब निपट जाए। लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसा हो जाता है जो इन खुशी भरे पलों को बदल देता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि शुरूआत में प्यार भरा माहौल अचानक से पूरे हॉल में सनसनी मचा देता है।

डांस करने की जिद कर रही थी दुल्हन…दूल्हे ने घुमाकर फेंका! वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की शाम में दुल्हन रोमांटिक अंदाज में अपने दूल्हे को डांस फ्लोर पर खींचती है। पहले तो दूल्हा थोड़ा हिचकिचाता है। लेकिन मुस्कुराते हुए साथ देने की कोशिश करता है। हालांकि जैसे ही दुल्हन ने उसे सेंटर में खींचने की कोशिश कि तो एकदम दूल्हे ने अपना अंदाज बदल दिया। उसने मजबूती से दुल्हन का हाथ पकड़ा और अचानक एक तेज और अग्रेसिव सैल्सा-स्टाइल डांस करना शुरू कर दिया।

घुमाकर दुल्हन को ही फेंक दिया

दरअसल दूल्हे ने दुल्हन को घुमाया, झुकाया और इतना जोर से अजीबो गरीब डांस किया कि दुल्हन कई बार गिरती नजर आई। वहां मौजूद हर कोई सतब्ध रह गया। दुल्हन उठने की कोशिश भी करें तो दूल्हा उसे दोबारा से घुमाता है, जिससे वो दोबारा से गिर जाती है। ये देखकर मेहमानों ने फिर दूल्हे को रोका और म्यूजिक बंद करवाया गया।

‘अब कभी डांस को नहीं बोलेगी’- यूजर्स

indoninsta नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो पोस्ट की गई है। जिसमें यूजर्स अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा…”बारात वापस लौटाई या नहीं भाई?” दूसरे ने लिखा…”लगता है दूल्हे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। “तो वहीं अन्य ने लिखा…”अब बेचारी कभी डांस करने को किसी को नहीं बोलेगी।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें