Trending

गजब फैशन!, मार्केट में बिक रही है प्रेस से जली शर्ट, कीमत जान लगेगा झटका – Viral Iron Burnt Shirt

Viral Iron Burnt Shirt: लग्जरी फैशन की दुनिया में आए दिन अजीबो-गरीब डिजाइन या यू कहें यूनीक डिजाइन वायरल होते रहते है। और कीमत तो बस क्या ही कहना। कई ब्रांड्स कपड़ों में एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक हटके फैशन वायरल हो रहा है। यहां पर प्रेस से जली हुई शर्ट बिक रही है और वो भी लाखों में।

मार्केट में बिक रही है प्रेस से जली शर्ट Viral Iron Burnt Shirt

दरअसल वायरल हो रही इस शर्ट की तस्वीर स्विट्जरलैंड के मशहूर फैशन ब्रांड Vetements ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। शर्ट को मार्केट में लॉन्च भी कर दिया गया है। इस ब्रांड ने एक साधारण सी सफेद शर्ट पर प्रेस के जले हुए निशान का प्रिंट बनाकर मार्केट में लॉन्च किया है।

आखिर इस शर्ट में क्या है खास?

जैसा की तस्वीर में आपको साफ नजर आ रहा होगा कि शर्ट पर आयरन बर्न यानी इस्त्री से जला हुआ निशान प्रिंट है। इसका नाम है White Ironing Burn Graphic Shirt। इसकी कीमत जानकर तो आपको झटका लगेगा।

क्या है इस शर्ट की कीमत? Viral Iron Burnt Shirt Price

इसकी कीमत $1,139, यानी लगभग 1 लाख रुपए से भी ज्यादा है। शर्ट ओवरसाइज्ड फिट में आती है। वैसे तो ये फैशन ब्रांड की क्रिएटिविटी है हालांकि देखने में ये इस्त्री से जला हुआ निशान ही नजर आता है। बस फर्क इतना है कि ये गलती नहीं बल्कि जानबूझकर बनाया हुआ डिजाइन है।

शर्ट की डिजाइन पर लोगों के मजेदार रिएक्शन

शर्ट की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल होने के बाद लोगों के इसमें मजेदार रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “मैं खुद अपनी सफेद शर्ट जला सकता हूं, इसके लिए $1,000 क्यों खर्च करूं?” दूसरे ने लिखा, “मैं यह सालों से मुफ्त में कर रहा हूं।”अन्य ने लिखा, “मेरी वाइफ यह डिजाइन बिना पैसे के बना देती है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें