बंगाल में हिंसा!, पुलिस पर भी फायरिंग, TMC दफ्तर पर चला बुलडोजर

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को करारी हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद से ही राज्य में तनाव का माहौल है। TMC ने आरोप लगाया है कि भाजपा समर्थकों ने ‘पोरिबोर्तन’ यानी कि बदलाव के नाम पर कई इलाकों में हिंसा की। न्यू मार्केट के पास तोड़फोड़ की गई। साथ ही पार्टी के ऑफिस को भी निशाना बनाया।
बंगाल में हिंसा!
TMC का आरोप है कि भाजपा जिन वादों के साथ सत्ता में आई है, उसके उलट जमीनी स्तर पर डर औऱ हिंसा फैला रही है। पार्टी ने इसे जीत नहीं बल्कि आतंक करार दिया। साथ ही आरोप है कि केंद्रीय बलों ने इसपर हस्तक्षेप भी नहीं किया। जिससे और भी ज्यादा हालात बिगड़ने लगे।
TMC दफ्तर पर चला बुलडोजर
विपक्ष ने कहा कि अभी दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है। आने वाले समय में राजनीतिक विरोधियों और आम लोगों के लिए और भी बड़ा खतरा बन सकता है। हालांकि आपको बता दें कि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इससे राज्य में तनाव जरूर बढ़ गया है।
पुलिस पर भी फायरिंग
तृणमूल कांग्रेस ने इसे ‘राज्य प्रायोजित हिंसा’ बताया। साथ ही विरोध करने की भी बात कही। जानकारी के मुताबिक, जगतबल्लवपुर में तृणमूल कांग्रेस के ऑफिस में आग लगा दी गई। तो वहीं कुछ अज्ञात लोगों ने पुलिस पर भी फायरिंग की। इसके बाद इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।