अयोध्या: महिला और उसके प्रेमी को ग्रामीणों के तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। परिवार ने जब प्रेमी के साथ महिला को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो उसकी जमकर पिटाई की ओर रस्सी से बांध दिया। पहले विवाहिता को सजा दी गई। उसकी नाक काट ली और फिर उसके प्रेमी का भी यही अंजाम किया गया।
मामला अयोध्या जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र स्थित खंड पिपरा गांव का है। गंभीर हालत में विवाहिता और उसके प्रेमी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। विवाहिता ने प्रेमी को पीटे जाने का विरोध किया तो परिवार और गांव वालों ने प्रेमी को रस्सी से बांध दिया और फिर से पिटाई की।
इसके बाद विवाहिता को पहले सजा देने का निर्णय लिया और पहले उसकी नाक काटी और फिर उसके प्रेमी के साथ भी वही किया गया। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पटरंगा पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया। हालांकि, वहां से डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।