Haridwar NewsHighlight

बिजली विभाग ने मारा छापा, ग्रामीणों ने कर दिया घेराव, दी जान से मरने की धमकी

हरिद्वार जिले के लंढौरा क्षेत्र के मुंडलाना गांव में विजिलेंस टीम के साथ चेकिंग करने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अवर अभियंता संजना सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

छापा मारने पहुंची बिजली विभाग की टीम का घेराव

जानकारी के अनुसार अवर अभियंता संजना सिंह विभागीय कर्मचारियों और विजिलेंस टीम के साथ मुंडलाना गांव में बिजली चोरी की जांच और बकाया वसूली के लिए पहुंची थी। गांव की शुरुआत में ही आदेश कुमार के घर पर अतिरिक्त केबल डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। साथ ही उस पर 30,093 रुपए का पुराना बिजली बिल भी बकाया पाया गया, जिस पर टीम ने उसके घर से मीटर उतार दिया।

ग्रामीणों ने दी जान से मारने की धमकी

बताया गया कि जब टीम अन्य उपभोक्ताओं के यहां कार्रवाई के लिए आगे बढ़ी तो भोला, आदेश कुमार और उसके बेटों ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर टीम को घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने अधिकारियों के साथ गाली-गलौज की और गांव में दोबारा प्रवेश न करने की धमकी दी। JE संजना सिंह के मुताबिक, भोला ने उनका हाथ पकड़कर खींचा और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। तहरीर मिलेने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें