Dehradun NewsBig News

सड़क चौड़ीकरण ना होने से ग्रामीणों में आक्रोश, आक्रोशितों ने किया दूधली-देहरादून मार्ग को जाम

डोईवाला क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण न होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को दुधली-देहरादून रोड पर जाम लगा दिया. प्रदर्शनकारी देहरादून बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं जो सालों से लंबित है.

सड़क चौड़ीकरण ना होने से ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि अब तक तीन मुख्यमंत्रियों द्वारा सड़क चौड़ीकरण की घोषणा की जा चुकी है, बावजूद इसके अभी तक 7 किमी सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू नही हो सका है. सड़क की संकरी स्थिति के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

आक्रोशितों ने दी सरकार को चेतावनी

ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू करने की मांग की है, ग्रामीणों का कहना है कि सरकार अगर उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लेती है तो वो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें