UttarakhandDehradunhighlight

विकासनगर: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन, दो लोग घायल

देहरादून के विकासनगर से हादसे की खबर सामने आ रही है। मंडी की ओर जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन

हादसा बुधवार सुबह का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन बंगाण क्षेत्र के आराकोट-माकुडी से सेब लेकर देहरादून मंडी जा रहा था। हरिपुर-कोटी-मीनस मार्ग पर क्वानू-मंझगांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान वाहन में दो लोग सवार थे।

हादसे में दो लोग घायल

घटना की सूचना पाकर नायब तहसीलदार चकराता केशव दत्त जोशी राजस्व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर घायलों को खाई से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घायलों का विवरण

घायलों की पहचान मुंतजिर निवासी विकासनगर और दिनेश निवासी विकासनगर के रूप में हुई है। के रहने वाले बताए जा रहे है। बता दें हरिपुर-कोटी-मीनस मार्ग पर यह लगातार दूसरी सड़क दुर्घटना है। बीते दिन पहले इस जगह पर एक और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button