8 पुलिसकर्मियों के हत्या के आरोपी को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया है। विकास दुबे के कई वीडियो सामने आए हैं जिससे साफ है कि विकास दुबे को गिरफ्तारी का जरा भी खौफ नहीं है। उसके चेहरे पर गिरफ्तारी की एक भी शिकन नही दिखी. जानकारी मिली है कि जब पुलिसवाले ने उसे पकड़ कर ले गए तो वो जोर-जोर से मीडिया केसामने चिल्ला रहा था कि वो विकास दुबे है कानपुर वाला. तभी एक पुलिकर्मी ने पीछे से थप्पड़ मारा तो आगे खड़े एक पुलिसवाले को विकास दुबे ने गुस्से में आंखे दिखाईं। विकास को देखकर नहीं लग रहा था कि उसे गिरफ्तार होने का या फिर कानून का कोई खौफ नहीं है।
महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष ने बताया कि एनकाउंटर के डर से विकास दुबे खुद से सरेंडर करना चाहता था। मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद विकास दुबे चिल्ला चिल्लाकर कहने लगा कि वह ही विकास दुबे है। उसने महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मियों से कहने लगा कि पुलिस को सूचना दी जाए। उसके बाद महाकाल मंदिर के पुलिस चौकी को सूचना दी गई। यह पूरा मामला करीब 9 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। विकास दुबे ने 250 रुपये की वीआईपी दर्शन की पर्ची कटाई थी और मंदिर में दाखिल हुआ था।
प्रसाद की एक दुकान पर पहुंचा और कहा कि वह अपना बैग रखना चाहता है
वहीं इसके बाद वह प्रसाद की एक दुकान पर पहुंचा और कहा कि वह अपना बैग रखना चाहता है। बैग रखने के बाद वह महाकाल मंदिर के नई टनल वाले एक नंबर गेट से वीआईपी पर्ची दिखाकर दाखिल हुआ। अंदर जाने के दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड को शक हुआ। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे। तब तक विकास महाकाल के दर्शन कर चुका था। पुलिस उसकी लोकेशन देखकर मंदिर के अंदर दाखिल हुई और उसे हिरासत में ले लिया।
दो घंटे पूछताछ के बाद पुलिस को यकीन हुआ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब पुलिस उसे बाहर लेकर आ रही थी तो उसने चिल्लाकर बोला- मैं ही विकास दुबे हूं। कानपुर वाला। मंदिर के तो से तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं इसके बाद पुलिस उसे गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। उज्जैन पुलिस ने विकास दुबे से करीब 2 घंटे तक पूछताछ की। पुलिस पूरी तरह से यह कन्फर्म कर लेना चाहती थी कि इतनी आसानी से गिरफ्त में आया आदमी विकास दुबे ही है। जब पुलिस को यकीन हो गया तो सुबह 10 बजे के करीब खबरें आईं कि विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान आया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट किया।