Big News : विकास दुबे की पत्नी की धमकी : मेरे पति को मार कर तुम सबने ठीक नहीं किया, अब मैं चलाऊंगी बंदूक, सब मरेंगे - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

विकास दुबे की पत्नी की धमकी : मेरे पति को मार कर तुम सबने ठीक नहीं किया, अब मैं चलाऊंगी बंदूक, सब मरेंगे

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
ankita lokhande

ankita lokhandeकानपुर में विकास दुबे का पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जाते जाते विकास दुबे को माता-पिता के आंसू तक नसीब नहीं हुए. दुबे के माता पिता ने बेटे के शव को लेने से इंकार कर दिया। साथ ही न ही अंतिम संस्कार में गए। पत्नी और नाबालिग बेटे ने विकास दुबे का अंतिम संस्कार किया।

मीडिया के सवालों पर भड़की विकास दुबे की पत्नी

वहीं अंतिम संस्कार के दौरान भैरव घाट पर उसकी पत्नी रिचा दुबे, छोटा बेटा और बहनोई दिनेश तिवारी सहित कुछ महिलाएं मौजूद थे। लेकिन घाट पर रिचा मीडियाकर्मियों के सवालों पर भड़क गईं। रि‍चा ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया औऱ गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। विकास दुबे की पत्नी ने शासन-प्रशासन, पुलिस और मीडिया के लिए गुस्सा उगला।

मैं खुद चलाऊंगी बंदूक…पति को जिसने मरवाया है, जिसने मारा है वो सब मरेंगे-रिचा

विकास दुबे की पत्नी ने रिचा ने घाट पर चिल्लाकर कहा कि मेरे पति को मार कर तुम सबने ठीक नहीं किया। तुम सबने मिलकर मेरे पति को मार दिया। जरुरत पड़ी तो अब मैं खुद चलाऊंगी बंदूक…पति को जिसने मरवाया है, जिसने मारा है…सब मरेंगे। मीडिया ने उनसे पति विकास दुबे के इंकाउंटर को लेकर सवाल पूछा तो रिचा भड़क गई और उसने गाली ग्लौच की। एसपी पूर्वी राजकुमार ने पुलिसकर्मियों को उसे वहां से ले जाने के निर्देश दिए। करीब आधे घंटे में शव का अंतिम संस्कार कराने के बाद रिचा, बेटे व मामी के साथ तीन कारों से लखनऊ रवाना हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाएं भी गांव के लिए निकल गईं।

उसके पति ने गलती की थी और पुलिस ने जो किया वो सही किया-रिचा

रोते और चिल्लाते हुए ऋचा ने मीडिया के लोगों पर जमकर गुस्सा उतारा लेकिन ये भी कहा कि उसके पति ने गलती की थी और पुलिस ने जो किया वो सही किया। ऋचा ने मीडिया के लोगों से ये जरूर कहा कि वो अपने घर वापस चले जाएं।

Share This Article