हरिद्वार : पार्टी हाईकमान की लाख नाराजगी के बावजूद लक्सर से भाजपा विधायक संजय गुप्ता अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है।
भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने राहुल गांधी को ‘पप्पू ढक्कन’ और प्रियंका गांधी को ‘पप्पी ढकनी’ कहते हुए आरोप लगाया कि इन दोनों को देश की जनता गंभीरता से नहीं लेती है और इन चुनावों में इन दोनों को मुंह की खानी पड़ेगी। हरिद्वार लोकसभा सीट में भाजपा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने यह बात कही. औऱ आपको बता दें ये पहली बार नहीं है जब विधायक ने ऐसे शब्दों का प्रयोग किया हो बल्कि इससे पहले भी वो इन शब्दों का प्रयोग कर चुके हैं औऱ तो औऱ उनके इन शब्दों से पता चलता है कि वो महिलाओं की कितनी इज्जत करते हैं.