‘Tu chill maar, tension na le’
Mumbai style pic.twitter.com/HfLBSlsov7
— Cherry Dimple (@realshailimore) August 6, 2020
मुंबई में मूसलाधार बारिश से लोगों का हाल बेहाल है। सब्जी फलों की ठेलियां लगाने वाले विक्रेताओं के खाने के लाले पड़ गए हैं। कमाई का साधन छिन गया। वहीं भारी बारिश से तबाही का मंजर है। लोगों के घुटनों तक पानी भर है और चलने पर मजबूर हैं। कई बिमारियों को ये पानी न्यौता दे रहा है। मुंबई में हर जगह पानी ही पानी है। त्राही त्राही मची हुई है। इतना पानी की सड़कें नहर बन चुकी हैं।सड़कें, दुकानें, घर तालाब में तब्दील हो गई है। वहीं एनडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू जारी है। एनडीआरएफ को हमारा सलाम है। लेकिन वहीं इन सब हालातों के बीच दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं औऱ खूब शेयर कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया ट्विटर पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। ये वीडियो छत से किसी ने बनाई है। ये वीडियो बताता है कि मुश्किल हालातों में कैसे खुश रहा जाता है।