International News

VIDEO : उत्तराखंड पुलिस का लठमार एक्शन, महिला-पुरुष सब लपेटे में

उधम सिंह नगर(मोहम्मद यासीन) उत्तराखण्ड में लॉक डाउन पर पुलिस का लठमार एक्शन में दिखाई दिया है। लाख मना करने के बाद जनता नही मानने के बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया। जहां जनपद में अभी तक 11 लोगों पर मुकदमा कर गिरफ्तार कर लिया है ओर 15 वाहन सीज कर दिया गए हैं। जिसमे जनपद भर में पुलिस शक्ति से पेश आई है।

उधम सिंह नगर में लॉक डाउन का उलंघन कर रहे लोगों से पुलिस प्रशासन सख्ती से निपट रहा है।आम और खास प्रत्येक व्यक्ति को कानून का पालन करने की हिदायत दी जा रही है। इस दौरान पुलिस पर  कुछ लोग रौब झाड़ते नज़र आये हैं। ऐसे लोगो पर पुलिस ने जमकर लाठी फटकारी हैं।साथ ही उस पर मुकदमा दर्ज किया गया है और हवालात में बैठा दिया है।बेवजह सड़क पर घूम रहे हैं।साथ ही जो डॉक्टरों का बहाना लेकर सड़कों पर घूम रहे थे, उनसे मेडिकल रिपोर्ट भी मांगी गई। कोरोना वायरस जैसी गंभीर आपदा में भी लोग अपने बचाव के लिए  गंभीर नजर नहीं आ रहे है।

Back to top button