Dehradun NewsHighlight

वरिष्ठ वीडियो जर्नलिस्ट मंजुल मांजिला का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

उत्तराखंड के वरिष्ठ वीडियो जर्नलिस्ट मंजुल मांजिला का बीते रविवार को निधन हो गया है. उनके निधन के बाद से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है.

वरिष्ठ वीडियो जर्नलिस्ट मंजुल मांजिला का निधन

आपको बता दें मंजुल मंजिला का बीते रविवार को निधन हो गया. बताया जा रहा है कि मंजुल इन दिनों नेशनल गेम्स को कवर कर रहे थे. अचानक फील्ड में उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

मंजुल मंजिला के निधन के बाद से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. बता दें मंजुल मंजिला ने लंबे समय तक सहारा समय में अपनी सेवाएं दी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है. मंजुल मंजिला का इस तरह से जाना पत्रकारिता के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें