पौड़ी: राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी इन दिनों बीमार हैं। उन्होंने लोगों से अपने त्योहार-अपने गांव अभियान शुरू करने की मुहिम चलाई थी। लेकिन, इस दौरान वो बीमार हो गए। उनकी मुहिम दम ना तोड़े इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्त संबित पात्रा और उनकी टीम ने बलूनी के गांव में ईगास मनाने का निर्णय लिया। ईगास आज है। जिस तरह से मुहिम शुरू हुई थी। वेसा ही उत्तसाह इगास को लेकर अनिल बलूनी के गांव में नजर आ रहा है।
लोग सुबह से पारंपरिक गीतों पर थिरक रहे हैं। इगास के खान-पान तैयार किया जा रहा है। लोगों को भेंट देने के लिए खासतौर पर अरसे और अन्य पहाड़ी व्यंजन बनाए जा रहे हैं। गांव में पिछले तीन-चार दिनों से अनिल बलूनी की पूरी टीम काम पर जुटी हुई है। आज भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा भी पहुंच गए हैं। देर शाम तक विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल भी अनिल बलूनी के गांव पहुंच जाएंगे।
बलूनी के गांव में ईगास को धूमधाम से मनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंच रहे हैं। पलायन से जूझ रहे बलूनी के गांव में खासी रौनक नजर आ रही है। गांव में मीडिया का भी जमावड़ा लगा हुआ है। बलूनी की टीम धर्मवीर गुसांई ने बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बिपिन कैंथौला ने बताया कि दिल्ली और दूसरे जगहों पर रहने वाले लोगों में ईगास को लेकर खासा उत्साह है।