TrendingHighlight

Video: जिस हाथ से गला दबाया, उस हाथ में चढ़ा प्लास्टर, लड़की पर किया जानलेवा हमला, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां एक एक युवक ने सरेआम लड़की पर जानलेवा हमला किया है। पहले युवक ने बीच सड़क पर लड़की को बेरहमी से पीटा। जिसके बाद उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। ये पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सरेआम लड़की पर युवक ने किया जानलेवा हमला

दरअसल ये घटना मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट इलाके की है। लड़की किसी काम से बाहर गई थी। तभी एक दम से एक युवक आया और बिना किसी बात पर युवती पर हमला करना शुरू कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक पहले लड़की को जोर से धक्का देता है। जिसके बाद उसके बाल पकड़कर सड़क पर गेरता है। फिर गला दबाने लगता है।

https://twitter.com/Deshmukh_0/status/1974834703183356234

पहले पीटा, फिर दबाया गला

पांच सेकेंड तक युवक ने लड़की का गला दबाया हुआ था। तो वहीं लड़की अपने आप को छुड़ाने की कोशिश करती रहती है। लड़की खुद को पूरी ताकत से बचाने की कोशिश करती है। युवती किसी तरह उसे धक्का देकर वहां से भाग जाती है। आसपास के लोग वहां आते है तब जाकर युवक वहां से भागता है।

जिस हाथ से दबाया गला उसी में चढ़ा प्लास्टर

पुलिस को बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी का चेहरा फुटेज में साफ नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जिस हाथ से युवक ने गला दबाया अब पुलिस वालों ने उसे पीट-पीट कर उसी हाथ में प्लास्टर चढ़वा दिया। स्थानीय लोगों की माने तो लड़की आरोपी को पहले से जानती थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें