TrendingHighlight

Video: केवल टी-शर्ट पहने लड़के पर ध्यान दें, नवरात्रि के दिनों में भी ऐसी हरकत, CCTV फुटेज हो रहा वायरल

सोशल मीडिया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यह वीडियो(Video) किसी शॉप का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शॉप काउंटर पर एक युवती खड़ी है। वो शॉप पर आए ग्राहकों से बात कर रही है। काउंटर पर ही साइड में पूजा की थाली भी रखी हुई थी। थाली में 500 रुपए के नोट भी थे। शॉप पर दो लड़के दिखाई दे रहे है। इन्हीं में से एक ने ऐसी हरकत की, जिसके चलते वीडियो वायरल हो गया।

ये भी पढ़ें:- Mahila Rojgar Yojana: क्या आपके खाते में आए 10,000 रुपए!, CM ने महिलाओं को नवरात्रि के दिन दिया तोहफा

Video: टी-शर्ट पहने शख्स की चोरी में सफाई

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि शॉप पर दो युवक है। काउंटर पर मौजूद लड़की से दोनों बातचीत करते नजर आ रहे हैं। लेकिन इसी दौरान दोनों में से एक युवक जिसने टीशर्ट पहनी हुई है। उसकी नजर पूजा की थाली में जाती है। जिसमें पैसे होते है। धीरे-धीरे वो थाली को अपनी तरफ खिसकाता है और बेहद ही चालाकी से नोट निकाल लेता है। सब इतनी सफाई से हुई कि वहां पर मौजूद लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

ये भी पढ़ें:- Dhami Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, 6 प्रस्तावों पर लगी मुहर

https://twitter.com/gharkekalesh/status/1969325722981277900

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

ये पूरी चोरी शॉप पर लगे सीसीटीवी पर कैद हो गई। फुटेज के सामने आने के बाद सोशल मीडिाय पर ये वायरल हो गई। लोग इस वीडियो को देखकर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। लोग हैरान है कि आखिर इतनी सफाई से इसने लोगों के बीच इस शख्स ने पैसे कैसे चुरा लिए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें