रुद्रप्रयाग: भाजपा से निकाले गए खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के प्रति भाजपा विधायकों का प्यार बढ़ता जा रहा है। बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के बाद एक और भाजपा विधायक को चैंपियन के सुधार की संभावना नजर आ रही है।
भाजपा के रुद्रप्रयाग विधायक भरत चैधरी को लगता है कि चैंपियन भाजपा में आने के बाद काफी सुधर गए थे। पहाड़ के विधायकों का चैंपियन प्रेम पहाड़ के लिए अपमान जनक है। रुद्रप्रयाग विधायक का बयान सामने आने के बाद लोगों ने उन पर सोशल मीडिया में गालियों की झड़ी लगा दी है। समर्थक उनसे सवाल पूछ रहे हैं और उनको ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उत्तराखंड को गाली देने वाले को माफ नहीं किया जाना चाहिए।
रूद्रप्रयाग से भाजपा विधायक भरत चैधरी का कहना है कि चैंपियन भाजपा में आने के बाद काफी सुधर गये थे। उनका कहना था कि जो विडियो वायरल हुआ है वो कांग्रेस के समय का था। उनको ये भी आरोप है कि कांग्रेस ने उस कोई एक्शन नहीं लिया। वो यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा में आने के बाद उनमें बड़ा बदलाव हुआ। जब भी उनसे गलतियां हुई, उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इतना ही नहीं। भरत चैधरी ने बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट का भी समर्थन किया।