बड़कोट (उत्तरकाशी): ऑल वेदर रोड़ निर्माण कार्य में जुटी कंपनियां पहाड़ों को तहस-नहस करने पर तुली हैं। निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ों को बेतरतीब ढंग से काटा जा रहा है, जिससे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर डेंजर जोन बन गए हैं। यही हाल दूसरे चारधाम यात्रा मार्गों का भी है।
ऐसा ही एक डेंजर जोन कुथनौर के पास बना दिया गया है। जो मार्ग निर्माण पूरा होने के बाद भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना रहेगा। आलम यह है कि पहाड़ी को इस कदर बुरी तरह काटा गया कि वहां से लगातार लैंडस्लाइड हो रहा है, जिसके चलते बड़ा खतरा बना हुआ है। लगातार हो रहे भू-स्खलन के कारण दुर्घना के चलते जान का खतरा लगातार बना रहता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि किस तरह लैंडस्लाइड हो रहा है।