मुंबई: लाॅकडाउन के कारण सलमान खान अपने फार्महाउस पर ही फंस गए हैं। सलमान अपने भांजे का जन्मदिन मनाने गए थे। इस दौरान लाॅकडाउन हो गया और वो वहीं फंस गए। सलमान खान ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें सलमान और उनका भतीजा निर्वाण नजर आ रहे हैं।
सलमान ने वीडियो मैसेज में बताया कि हम लोग यहां कुछ दिनों के लिए आए थे। अब हम यहीं पर हैं। हम लोग तो यहां पर डर गए हैं। सलमान निर्वान से पूछते हैं कि उन्होंने अपने फादर को कब से नहीं देखा है? जवाब में निर्वान कहते हैं, तीन हफ्ते हो गए हैं।श् इसके बाद सलमान कहते हैं कि श्मैंने भी अपने पिता को तीन हफ्ते से नहीं देखा है क्योंकि हम यहां पर हैं, जबकि वो घर पर अकेले हैं।