Big News : VIDEO : नैनीताल में सीजन की छठी बर्फबारी से शहर में रौनक,सफेद चादर ढकी सरोवर नगरी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

VIDEO : नैनीताल में सीजन की छठी बर्फबारी से शहर में रौनक,सफेद चादर ढकी सरोवर नगरी

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

नैनीताल (मोहम्मद यासीन): उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध हिल स्टेशन नैनीताल में सीजन की छठी बर्फबारी से शहर की रौनक बढ़ गई है। पर्यटक और पर्यटन व्यवसायी दोनों के चेहरे खिल उठे हैं।

नैनीताल में इस वर्ष हुई बर्फबारी ने वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रातभर हुई बरसात के साथ ही सवेरे जब लोगों की नींद खुली तो शहर के उच्च पर्वतीय श्रृंखलाओं में बर्फ की सफेद चादर ढकी थी। ये इस मौसम की छठी बर्फबारी थी जिसे देखकर लोग अति उत्साहित हो गए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए यहां पर्यटकों का आवागमन भी शुरू हो गया। हल्की शीतलहर से तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिली। लोग गरम कपड़ों में ढके नजर आए।

नैनीताल की ऊंची पहाड़ियों जैसे नयना पीक, स्नो व्यू, अयार पाटा, हिमालय दर्शन, बिरला चुंगी, सात नंबर, किलबरी और बारह पत्थर में बर्फ पेड़ों पर टिक गई। चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर फैल गई। आसमान खुला तो नजारा देखने लायक था। पहाड़ी से नीचे उतरते बादलों ने खूबसूरती में चार चांद लगा दिए  शीतलहर ने झील के पानी को बेचैन कर दिया और लहरें उठने लगी। नैनीताल के निचले हिस्से में बरसात होने के कारण बर्फ टिक नहीं सकी। पर्यटक नजारा देखकर खुश हो गए।

नैनीताल में बर्फबारी की सूचना के बार देशभर से पर्यटकों का आवागमन शुरू हो गया जिसे देखते हुए पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग भी खासे खुश दिखे।

Share This Article