255 अमर शहीदों ने दी थी शहादत
255 अमर शहीदों ने दी थी शहादत
78 हुए थे जख्मी,74 जवानों को मिला था जांबाजी के लिए सम्मान
देहरादून- आज विजय दिवस है। आज के ही दिन सन् 1971 में भारत ने पाकिस्तान को जबरदस्त शिकस्त दी थी। बांगलादेश मुक्ति संग्राम में भारतीय सेना ने हिस्सा लिया और पाकिस्तान को अपनी वीरता से घुटने के बल बैठने को मजबूर कर दिया। पाक के सेना के कंमाडर जनरल नियाजी को भारी तादाद में सैनिकों के साथ आत्मसमर्पण करना पड़ा था। उस युद्ध में उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले रणबांकुरों ने भी अपनी वीरता को लोहा मनावाया था। सन 71 के युद्ध में सूबे के 255 वीरों ने भारत माता की रक्षा करते हुए अपनी कुर्बानी दी थी। जबकि 78 सैनिक रण भूमि में दुश्मन से मोर्चा लेते हुए जख्मी हुए थे। जबकि 74 जांबाज जवानों को इस विजय युद्ध के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया गया था। इस युद्ध की वही शौर्य गाथा आज भी नौजवानों को सेना में जाने के लिए प्रेरित करती है।