Nainitalhighlight

वायरल बुखार से पीड़िता की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

लालकुंआ में वायरल बुखार के चलते महिला की मौत हो गयी। घटना के बाद से महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला नवरात्र के पर्व पर अपने ससुराल बरेली से लालकुंआ आई हुई थी।

वायरल बुखार से पीड़िता की मौत

मृतक महिला की पहचान कुमकुम कश्यप (23) पुत्री विक्रम कश्यप बरेली के रूप में हुई। महिला की शादी डेढ़ साल पहले ही बरेली निवासी एक युवक हुई थी। जानकारी के मुताबिक महिला अपने ससुराल से नवरात्र के मौके पर मायके आई थी। अचानक कुमकुम की तबियत बिगड़ी और जांच कराने पर बुखार के साथ टाइफाइड की पुष्टि हुई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

महिला के परिजन इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच में महिला की प्लेटलेट्स बहुत ही कम पाई गई थी। लगातार प्लेटलेट्स गिरने के चलते शनिवार दोपहर को महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button