Champawat News

चंपावत में मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष का निरीक्षण, सूचना कार्यालय की कार्यप्रणाली का लिया जायजा

उत्तराखंड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने सोमवार को जिला सूचना कार्यालय चम्पावत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए विभाग द्वारा संचालित प्रचार-प्रसार गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

ध्रुव रौतेला ने किया चम्पावत जिला सूचना कार्यालय का निरीक्षण

उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने ने कार्यालय परिसर एवं सूचना केंद्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक और प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, जिससे इनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं पत्रकार: रौतेला

रौतेला ने पत्रकारों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। रौतेला ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण, सुरक्षा और उनके हितों के संरक्षण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के प्रयास कर रही सरकार

उपाध्यक्ष ने कहा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में पत्रकार हितों को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी ने जनपद में मीडिया प्रबंधन, समाचार संप्रेषण एवं प्रचार-प्रसार की वर्तमान व्यवस्था की जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही उन्होंने जिले के पत्रकारों से संबंधित विभिन्न प्रकरणों के बारे में भी विस्तार से को अवगत कराया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें