Uttarkashi NewsBig News

सुरंग के ऊपर 15 मीटर तक हुई वर्टीकल ड्रिलिंग, कल से बारिश और बर्फबारी के आसार

अमेरिकन ऑगर मशीन के क्षतिग्रस्त होने के बाद से सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए वर्टिकल ड्रिलिंग का विकल्प अपनाया जा रहा है। रविवार शाम तक मशीन ने 15 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी कर ली है।

15 मीटर तक हुई वर्टीकल ड्रिलिंग

बता दें ऑगर मशीन के क्षतिग्रस्त होने के बाद से वर्टीकल ड्रिलिंग की जा रही है। अभी तक सुरंग के ऊपर 15 मीटर तक ड्रिलिंग की जा चुकी है। जबकि 86 मीटर की ड्रिलिंग बची है। बता दें रेस्क्यू टीम अब वर्टीकल ड्रिल कर श्रमिकों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। ताकि 14 दिन से फंसे श्रमिकों को जल्द आजाद किया जा सके। विशेषज्ञों का कहना है की अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले दो दिन में ड्रिलिंग पूरी कर ली जाएगी।

बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग ने कल से अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। ऐसे में सिलक्यारा टनल में चल रहे बचाव अभियान पर भी इसका आसार देखने को मिलेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें