UttarakhandBig News

उत्तराखंड में आज से प्रार्थना सभा में गूंजेंगे श्रीमद्भगवद् गीता के श्लोक, छात्रों को बताया जाएगा अर्थ

उत्तराखंड के स्कूलों में आज से प्रार्थना सभा में श्रीमद्भगवद् गीता के श्लोक गूंजेंगे. साथ ही छात्रों को इसका अर्थ भी बताया जाएगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों पहले इस संबंध में निर्देश दिए थे. जिसके बाद शिक्षा विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी किया है.

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जारी किए आदेश

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं. जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रार्थना सभा में हर दिन कम से कम एक श्लोक अर्थ सहित छात्र-छात्राओं को सुनाया जाए. जबकि सप्ताह में एक दिन मूल्य आधारित श्लोक को सप्ताह का श्लोक घोषित कर उसे सूचना पट्ट पर अर्थ सहित लिखा भी जाए.

ये भी पढ़ें :

स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई जाएगी Shrimad Bhagwat Geeta, सीएम धामी ने दिए निर्देश

उत्तराखंड में अब संस्कृत बोलते नजर आएंगे लोग, सरकार ने कर ली ये तैयारी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें