Haridwar NewsHighlight

शराब के नशे में धुत थे युवक, राजस्व उपनिरीक्षक की गाड़ी को मारी टक्कर, खुद को बताया दरोगा

नीलकंठ मंदिर की ओर जाते समय दिल्ली नंबर की एक कार में सवार तीन युवक शराब के नशे में धुत पाए गए। पीपलकोटी के पास इन युवकों ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक अन्य गाड़ी को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी अचानक थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया।

शराब के नशे में धुत युवकों ने मारी कार को टक्कर

शराबियों ने जिस गाड़ी को टक्कर मारी उस गाड़ी में तहसील स्तरीय बैठक से लौट रहे राजस्व उपनिरीक्षक और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सवार थे। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में थे और उनकी हालत देखकर साफ लग रहा था कि वे वाहन चलाने की स्थिति में नहीं थे।

खुद को बताया दिल्ली पुलिस में दरोगा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने के बाद कार में बैठे एक युवक ने खुद को दिल्ली पुलिस का दरोगा बताया और रौब दिखाने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभाला। अधिकारियों को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन वाहन को नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें: बाहरी लोगों की गुंडागर्दी!, नशे में धुत युवकों ने ओवरटेक करने पर की हाथापाई, वीडियो वायरल

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें