
देवप्रयाग: देवप्रयाग-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर सकनिधार के समीप एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। एक कार सवार गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मृतकों और घायलों को खाई से निकाला। घायल को 108 एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। पुलिस के अनुसार वाहन देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहा था। अभी वाहन सवार लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। वाहन में दो पुरुष, तीन महिला और एक लड़की सवार थी। जिसमें से एक महिला घायल है।