Dehradun News

लोकभवन में बसंतोत्सव का आगाज!, तीन दिनों तक लगेगी फूलों की प्रदर्शनी – Vasantotsav

Vasantotsav Starts Today: देहरादून (Dehradun news) में आज से लोकभवन में बसंतोत्सव का आगाज हो गया। ऐसे में आज से लोकभवन जनता के लिए खुल गए है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आपको बता दें कि तीन दिनों तक फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आम जनता के लिए दो दिनों तक फ्री में खुला रहेगा।

लोकभवन में बसंतोत्सव का आगाज! Vasantotsav Starts Today

लोकभवन में बसंतोत्सव का आगाज होने के बाद अगले 2 दिन यानी 28 फरवरी और 1 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक पुष्प प्रदर्शनी आम जनता के लिए निःशुल्क खुली रहेगी। इस दौरान लोग फूलों की अलग-अलग प्रजातियों का आनंद ले सकेंगे।

तीन दिनों तक लगेगी फूलों की प्रदर्शनी

फूलों के साथ प्रदर्शन में स्थानीय उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए है। साथ ही स्कूली बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा आयोजन में 3 उत्कृष्ट किसानों, 3 महिला किसानों और 3 स्टार्टअप से जुड़े युवाओं को गवर्नर्स अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जाएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें