Chamoli

निष्पक्ष, निस्वार्थ भाव से सेवा करते उत्तराखंड पुलिस के जवान, बुजुर्ग दे रहे दुआएं

khabar ukचमोली : श्री बद्रीनाथ धाम में मित्र पुलिस द्वारा निःस्वार्थ भाव से आम जनता की सेवा की जा रही है. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उत्तराखंड पुलिस के जवान निस्वार्थ भाव से लोगों की समस्याओं का निवारण कर रहे हैं. उत्तराखंड से लेकर बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के मूंह से भी उत्तराखंड पुलिस के लिए तारीफ सुनने को मिल रही है. वर्दी धारी हर जगह जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं चाहे चारधाम यात्रा हो या ट्रैफिक व्यवस्था, कोई वीआईपी कार्यक्रम हो या कोई विवाद को सुलझाना हो…उत्तराखंड पुलिस के जवान हर तरफ काम के प्रति, ड्यूटी के प्रति सजग हैं.

चमोली पुलिस श्रद्धालुओं की सेवा के लिए तत्पर

आपको बता दें कि श्री बद्रीनाथ धाम में ड्यूटी पर तैनात चमोली जिले के पुलिस कर्मियों द्वारा सभी श्रद्धालुओं की निःस्वार्थ भाव से सेवा की जा रही है, श्री बद्रीनाथ धाम यात्रा करने आये बुजुर्ग श्रद्धालु जिन्हें चलने एवं सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत हो रही है जिसको देखते हुए उत्तराखंड पुलिस के जवान उनको सहारा देकर सीढियां पार करवा रहे हैं औऱ मंदिर परिसर तक पहुंचा रहे हैं. जिस कारण बुजुर्ग श्रद्धालुओं को श्री बद्रीनाथ जी के दर्शन करने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। बुजुर्ग लोग जवानों को आशीर्वाद औऱ दुआएं दे रहे हैं.

मित्र पुलिस द्वारा की जा रही इस मानव सेवा की सभी श्रद्धालुओं द्वारा सराहना की जा रही है और चमोली पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की जा रही है.

Back to top button