उत्तराखंड में दूसरों राज्यों के ट्रकों को गुड्स टैक्स से छूट देने की तैयारी है। इस संबंध में राज्य के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने सेब उत्पादक एसोसिएशन से प्रस्ताव मांगा है। दरअसल इस साल उत्तराखंड में सेब की भरपूर पैदावार हुई है। इस समय सेब पैक कर के अन्य राज्यों की मंडियों में भेजे जा रहें हैं। इस काम में अन्य राज्यों के ट्रकों का इस्तमाल हो रहा है। अन्य राज्यों के ट्रकों से हर इंट्री प्वाइंट पर गुड्स टैक्स लिया जा रहा है। सेब उत्पादक एसोसिएशन की मांग है कि ये गुड्स टैक्स माफ कर दिया जाए ताकि राज्य के किसानों का सेब आसानी से मंडियों तक पहुंच सके।
इस संबंध में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का रवैया भी सकारात्मक लग रहा है। सेब उत्पादकों का प्रस्ताव सुबोध उनियाल को बेहतर लग रहा है लिहाजा उन्होंने प्रस्ताव मांग लिया है। सुबोध उनियाल है कि इस संबंध में जल्द फैसला हो जाए।
आपको बता दें कि हिमाचल में ऐसा ही है और गुड्स टैक्स नहीं देना पड़ता है। यही वजह है कि हिमाचल के सेब आसानी से पूरे देश की मंडियों में पहुंच जाते हैं और किसानों को मुनाफा भी खूब होता है।