उत्तरकाशी : जिले में कंसेण के पास जल विद्युत निगम की भूमि पर कूड़ा डालने का विरोध कर रही महिलाओं को पुलिस ने खदेड़ा और इसके बाद करीब 80 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया।
आपको बता दें कई दिनों से जनपद के कंसेण के पास जल विद्युत निगम की भूमि पर कूड़ा डालने का कंसेण के ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद प्रशासन ने 22 ट्रक कूड़ा डंपिंग जोन में डाला.
इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई। महिलाओं समेत ग्रामीणों कूड़ा डालने का भारी विरोध किया। प्रशासन, पुलिस, विधायक गोपाल रावत व जल विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी। इस दौरान पुलिस ने 80 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया। वहीं तड़के रात तीन बजे से कंसेण व मनेरा क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिय गया।