उत्तरकाशी: उत्तरकाशी से देहरादून आ रही मैक्स के सुवाखोली मार्ग पर नागराजा धार के पास दुर्घनाग्रस्त होने की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार मैक्स चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि उसमें सवार दौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
उत्तरकाशी से देहरादून आ रही मैक्स यूके-10-टीए- 0602 क्यारदा सुवखोली मोटर मार्ग नागराजा धार के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मैक्स चालक की मौत बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मैक्स 2 सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे होने के तुरंत बाद आसपास के लोगों राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी है। पुलिस टी घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। हादसे के कारणों को फिलहाल पता नहीं चल पाया है।