Uttarkashi NewsHighlight

Uttarkashi road accident : अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, हादसे में ड्राइवर की मौके पर मौत

Uttarkashi road accident : उत्तरकाशी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। धनारी पैणी भवान मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

उत्तरकाशी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन

हादसा रविवार का बताया जा रहा है। धनारी पैणी भवान मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है वाहन में बस चालक ही सवार था। जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में ड्राइवर की मौके पर मौत

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत्तक ड्राइवर की पहचान इंद्रपाल सिंह परमार पुत्र शेर सिंह निवासी उत्तरकाशी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मृत्तक के परिजनों को दे दी है।

ये भी पढ़ें : उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर क्रैश की रिपोर्ट आई सामने, हुए चौंकाने वाले खुलासे

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें