Uttarkashi News

उत्तरकाशी पहुंची चुनाव आयोग की टीम, मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा

भारत निर्वाचन आयोग की टीम सोमवार, 29 जून को उत्तरकाशी पहुंची। जहां तीन सदसीय टीम ने जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की।

उत्तरकाशी पहुंची चुनाव आयोग की टीम

दरअसल भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने निर्वाचन प्रक्रिया और पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की। ताकि आगामी समय के लिए मतदाता सूचियों को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिहीन बनाया जा सके। निर्वाचन आयोग के अनुभाग अधिकारी ललित मोहन, सहायक अनुभाग अधिकारी ,योगेश कांडा और विधिक शोधकर्ता सृष्टि सर्राफ मुख्य रूप से उपस्थित रही।

पारदर्शिता और समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश

जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न तकनीकी, प्रशासनिक और विधिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता और सजगता के साथ पूरा किया जाए। जिससे कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।

214 पोलिंग बूथों पर 94.97% डिजिटाइजेशन पूरा

अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग की टीम को एसआईआर की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद की तीनों विधानसभाओं के 214 पोलिंग बूथों पर शतप्रतिशत डिजिटाइजेशन के साथ ही अब तक कुल 94.97 फीसदी डिजिटाइजेशन हो चुका है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें