Uttarkashi NewsBig News

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 120 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत

उत्तरकाशी जिले के बड़कोट तहसील क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

उत्तरकाशी में अनियंत्रित होकर नदी में गिरा डंपर

हादसा सोमवार सुबह तड़के लगभग 4 बजे का है। जानकारी के अनुसार एक डंपर नौगांव स्टोन क्रेशर से जटा नामें तोक के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 120 मीटर नीचे यमुना नदी में जा गिरा। हादसे में चालक जगदीप (30) पुत्र चैन सिंह निवासी पुरोला की मौके पर ही मौत हो गई।

चालक की मौके पर मौत

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। शव को टीम ने यमुना नदी से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए CHC नौगांव भेज दिया है। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें