बड़कोट: राजगढ़ी से सरनौल जाने वाले मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन के गहरी खाई में गिरने की सूचना है। जानकारी के अनुसार वाहन में सवार दो लोग गंभीर घायल बताए जो रहे हैं। घायलों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू किया है। उनको बड़कोट प्राइवेट वाहन से अस्पताल लाया जा रहा है।
बताया जा रहा है सरनौल से रोजाना बड़कोट आने वाला वाहन आज भी बड़कोट के लिए रवाना हुआ था। सरनौल से गंगटाड़ी तक मार्ग की हालत खराब है। बारिश भी लगातार हो रही है। जानकारी के अनुसार वाहन घघराली पुल के पास ही गहरी खाई में जा गिर गया, जिससे उसमें सवार दो घायल हो गये। हालांकि अब तक ये जानकारी नहीं है कि वाहन में कितने लोग सवार थे।