HighlightUttarkashi News

Uttarkashi cloudburst : 7 लापता मजदूरों का नहीं मिला कोई सुराग, तीसरे दिन भी रेस्क्यू जारी

Uttarkashi cloudburst : उत्तरकाशी के बड़कोट तहसील के अंतर्गत शनिवार देर रात सिलाई बैंड के पास बादल फटने की घटना में लापता हुए सात मजदूरों की तलाश तीसरे दिन भी जारी है. बता दें सात श्रमिकों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. जबकि दो के शव रविवार को ही बरामद हो चुके हैं.

7 लापता मजदूरों का नहीं मिला कोई सुराग

बता दें शनिवार देर रात करीब दो बजे सिलाई बैंड के पास बादल फट गया था. इस दौरान निर्माणाधीन होटल साइट पर 29 मजदूर मौजूद थे. जिसमें 20 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया था. जबकि दो मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं. वहीं 7 लापता मजदूरों की खोज में रेस्क्यू अभियान जारी है.

लापता व्यक्तियों का विवरण

  • सर कटेल धामी (32)
  • रोशन चौधरी (37) निवासी नेपाल
  • अनवीर धामी (40) निवासी नेपाल
  • कल्लूराम चौधरी (60) निवासी नेपाल
  • जयचंद उर्फ बॉबी (38) निवासी देहरादून
  • छोटू (22) निवासी देहरादून
  • प्रियांश (20) निवासी देहरादून

ये भी पढ़ें : Uttarkashi cloud burst : दो श्रमिकों में शव बरामद, सात मजदूर अभी भी लापता, रेस्क्यू जारी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें