Uttarkashi News
दर्दनाक हादसा!, गहरी खाई में गिरी कार, मौके पर ही मौत

Uttarkashi Car Accident: एक और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। उत्तरकाशी पुरोला मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
Uttarkashi में गहरी खाई में गिरी कार, मौके पर ही मौत
दरअसल ये हादसा उत्तरकाशी पुरोला मोटर मार्ग पर हुआ। कार करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नौगांव पुलिस घटना स्थल पर खोज और बचाव कर रही हैं। इसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं अभी भी एक व्यक्ति के कार में फंसे होने की संभावना है।
ज्यादा जानकारी मिलने पर अपडेट की जाएगी…