UttarakhandHighlight

‘मन की बात’ में उत्तराखंड की हस्तकला को मिली पहचान, प्रदेश अध्यक्ष बोले लोकल को मिला वैश्विक मंच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात के 122वें एपिसोड में हल्द्वानी के हस्तकला में माहिर जीवन चन्द्र जोशी का जिक्र किया. जिसे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेरणादायी बताते हुए पीएम का आभार व्यक्त किया है.

उत्तराखंड के लिए खास था PM के मन की बात का 122वां एपिसोड : भट्ट

महेंद्र भट्ट ने कहा पीएम मोदी के मन की बात देशवासियों को सदैव प्रेरित करती है. लेकिन आज का एपिसोड उत्तराखंडवासियों के लिए उस समय बेहद खास बन गया, जब पीएम ने हस्तकला के क्षेत्र अभूतपूर्व योगदान देने वाले हल्द्वानी निवासी जीवन जोशी का जिक्र किया. भट्ट ने कहा वैसे तो अपनी शारीरिक कमी के बावजूद उन्होंने चीड़ की छाल से जो अदभुत कलाकृतियां बनाई हैं वो समाज को प्रेरणा देने का काम तो करती ही हैं, लेकिन पीएम मोदी के जिक्र से देश दुनिया में उनके इस योगदान की प्रासंगिकता अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी हथियारों ने पाक के छक्के छुड़ाएं : भट्ट

भट्ट ने कहा पीएम का लोकल फॉर वोकल सिद्धांत देश की तरह उत्तराखंड के विकास में अहम योगदान दे रहा है. लेकिन जिस तरह ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी हथियारों ने पाक सेना और आतंकवादियों के छक्के छुड़ाएं उसने दुनिया में भारतीय रक्षा उत्पादों की श्रेष्ठता को स्थापित किया है. भट्ट ने कहा 80 फीसदी हथियारों के देश में निर्माण से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के समान प्रत्येक राज्य की तरह उत्तराखंड को भी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की जरूरत है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पार्टी कार्यकर्ता भी लोकल फॉर वोकल की नीति पर आगे बढ़ने के लिए आम लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें