Big NewsUttarakhand

चीन में देश का प्रतिनिधित्व करेगी उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल मानसी, वॉक रेस में हुआ चयन

उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल मानसी नेगी एक बार फिर उत्तराखंड के साथ ही देश का मान बढ़ाएंगी। मानसी नेगी का चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 20 किमी वॉक रेस के लिए हुआ है।

चीन में देश का प्रतिनिधित्व करेगी गोल्डन गर्ल

गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर मानसी नेगी एक बार फिर उत्तराखंड का मान बढ़ाएंगी। इस बार मानसी नेगी देश का प्रतिनिधित्व चीन में करेंगी। मानसी नेगी का चयन चीन में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 20 किमी वॉक रेस के लिए हुआ है।

चमोली की मानसी ने बनाया था रिकॉर्ड

मानसी नेगी मूल रूप से उत्तराखंड के चमोली की रहने वाली हैं। गुवाहाटी में पिछले साल 11 से 15 नवंबर तक आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में गोल्ड मेडल जीता था।

मानसी ने इस चैंपियनशिप में 47:30:94 मिनट में दौड़ पूरी कर रिकॉर्ड बनाया था। जिसके बाद से उत्तराखंड में मानसी को गोल्डन गर्ल का नाम दिया गया था।

मानसी नेगी जीत चुकी हैं ये पदक

मानसी नेगी एक बार ही नहीं कई बार उत्तराखंड का नाम रोशन कर चुकी है। साल 2021 में मानसी ने राष्ट्रीय खेल में सिल्वर मेडल जीता, यूनिवर्सिटी लेवल कॉम्पिटीशन में भी सिल्वर मेडल जीता था। इसके साथ ही मानसी खेलो इंडिया में भी राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी है और नवंबर 2022 नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने सभी का मान बढ़ाया था।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button