Pithoragarh NewsHighlight

आदि कैलाश में उत्तराखंड की पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन मैराथन का आयोजन, 22 राज्यों से पहुंचे धावक

उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र आदि कैलाश में आज राज्य की पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन मैराथन का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर हुआ, जिसे उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स के नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।

22 राज्यों से 700 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

हिमालय की ऊंचाइयों में आयोजित इस 60 किलोमीटर लंबी अल्ट्रा रन में देश के 22 राज्यों से 700 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। ऊंचाई, ठंडे मौसम और चुनौतीपूर्ण ट्रैक के बावजूद धावकों ने साहस, धैर्य और फिटनेस का अद्भुत प्रदर्शन किया।

पीएम मोदी के बाद से पर्यटन गतिविधियों में आई तेजी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश आगमन के बाद इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों में तेजी आई है। प्रधानमंत्री के हिमालयी क्षेत्रों में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के विजन और राज्य सरकार के प्रयासों से सीमांत इलाकों में साहसिक खेल और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिल रही है।

सीएम धामी ने दी धावकों और स्थानीय नागरिकों को बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश में आयोजित इस ऐतिहासिक अल्ट्रा रन के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों और स्थानीय नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा,यह आयोजन उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है। आदि कैलाश जैसे पवित्र धाम में आयोजित यह अल्ट्रा रन न केवल साहस और समर्पण की मिसाल है, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन और खेल संस्कृति को नई दिशा देगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें