Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड के दिगंतरा स्टार्टअप को मिला 83 करोड़ का फंड, राष्ट्रीय अवॉर्ड से भी हो चुके हैं सम्मानित 

उत्तराखंड का एक स्टार्टअप इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। उत्तराखंड के दिगंतरा स्टार्टअप को 83 करोड़ का फंड मिला है। दिगंतरा स्टार्टअप इसी साल तक स्पेस मैपिंग को लांच करने की तैयारी में है।

दिगंतरा स्टार्टअप को मिला 83 करोड़ का फंड

दिगंतरा स्टार्टअप अंतरिक्ष में सेटेलाइट लाॅचिंग और ऑपरेशन के लिए स्पेस मैप तैयार करती है। इसके लिए इसे जापान और भारत की कंपनियों से 83 करोड़ का फंड मिला है। जिसके बाद दिगंतरा स्टार्टअप इसी साल स्पेस मैपिंग को लांच की पूरी तैयारी में है।

दो बार स्पेस लांच कर चुका है दिगंतरा स्टार्टअप

गूगल मैप की तर्ज पर अंतरिक्ष में सेटेलाइट लॉचिंग और ऑपरेशनल प्लेटफार्म बनाने का काम दिगंतरा कर रहा है। इसके साथ ही दिगंतरा स्टार्टअप इसरो और स्पेस एज के साथ मिल कर दो बार टेक्नोलॉजी के प्रदर्शन के तौर पर स्पेस लांच भी कर चुके हैं।

साल 2018 में शुरू हुआ था दिगंतरा स्टार्टअप

साल 2018 में उत्तराखंड के राहुल रावत, अनिरूद्ध शर्मा और तनवीर अहमदने अंतरिक्ष मौसम की निगरानी के आइडिया पर स्टार्टअप बनाने का फैसला किया। जिसके बाद उन्होंने अपने आइडिया को कारोबार में बदला और दिगंतरा एयरो स्पेस स्टार्टअप कंपनी बनाई।

दिगंतरा एयरो स्पेस स्टार्टअप कंपनी ने अंतरिक्ष की स्थिति की जागरूकता के लिए स्पेस मैपिंग का काम शुरू किया। दिगंतरा को पहली फंडिंग साल 2020 में मिली।

जिसके दो साल बाद जून 2022 में इसरो के साथ मिलकर दिगंतरा ने स्पेस मैपिंग का पहला प्रदर्शन किया। इसके सात महीने बाद ही स्पेस एज के साथ दूसरी बार तीन जनवरी 2023 को स्पेस लांच किया।

पीक एक्सवी, कलारी कैपिटल और ग्लोबल ब्रेन कंपनी से मिला फंड

दिगंतरा स्टार्टअप को 83 करोड़ का फंड मिला है। ये फंड भारत की पीक एक्सवी, कलारी कैपिटल और जापान की ग्लोबल ब्रेन कंपनी से 83 करोड़ का फंड मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक दिगंतरा स्टार्टअप इस साल स्पेस मैपिंग की लाॅचिंग की तैयारी कर रहे हैं।

राष्ट्रीय अवॉर्ड से भी हो चुके हैं सम्मानित 

दिगंतरा स्टार्टअप को राष्ट्रीय अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक 16 जनवरी 2023 को दिल्ली में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा उत्तराखंड के दिगंतरा स्टार्टअप को राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button