UttarakhandHighlight

उत्तराखंड के सेब को मिलेगी देशभर में पहचान, धामी सरकार ने दिया किसानों को ये तोहफा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर उत्तराखंड के सेब उत्पादक किसानों को बड़ा तोहफा मिला है. राज्य सरकार ने उत्तरकाशी और देहरादून जिलों के किसानों को उनके सेब उत्पादों के लिए यूनिवर्सल कार्टन (C.F.B. बॉक्स) वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस कदम का उद्देश्य उत्तराखंड के सेब को विशिष्ट पहचान दिलाना और किसानों को बेहतर दाम उपलब्ध कराना है.

उत्तराखंड ब्रांड के सेब को मिलेगी देशभर में पहचान

सीएम धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने बागवानी क्षेत्र के समुचित विकास के लिए नीति तैयार की है. खासतौर पर सेब की खेती को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किसानों को उनके सेब उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. अब उत्तराखंड ब्रांड के तहत यूनिवर्सल कार्टन/कोरोगेटेड फाइबर बोर्ड बॉक्स और एप्पल ट्रे में सेब की पैकेजिंग कर इसे देश के अन्य बाजारों में भेजा जाएगा. इससे उत्तराखंड में उत्पादित सेब को एक अलग पहचान मिलेगी.

यूनिवर्सल कार्टन वितरण की प्रक्रिया शुरू

उत्तरकाशी के किसानों की 3.85 लाख और देहरादून के किसानों की 0.75 लाख यूनिवर्सल कार्टन की मांग को सूचीबद्ध कंपनियों के माध्यम से पूरा किया जा रहा है. ये कार्टन उद्यान सचल दल केंद्रों के माध्यम से किसानों में वितरित किए जा रहे हैं. खास बात यह है कि उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की उत्तर फसल प्रबंधन योजना के तहत इन यूनिवर्सल कार्टन पर किसानों को 50% तक की सहायता भी दी जा रही है. इससे न केवल किसानों को अपने उत्पाद का अधिक मूल्य मिलेगा, बल्कि उत्तराखंड ब्रांड को भी एक नई पहचान हासिल होगी.

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में सेब के बगीचे लगाने वाले किसानों को दी जा रही 80 प्रतिशत सब्सिडी, टर्नओवर बढ़ाने का रखा लक्ष्य

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें