Almorahighlight

उत्तराखंड : घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

almoda police

अल्मोड़ा: महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार यहां धारानौला क्षेत्र में एक किराए में रहती है। 40 वर्षीय महिला घर में अकेली थी। इस दौरान दो युवकों ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।

महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। महिला ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के अनुसार 6 दिसंबर की रात करीब 8 बजे तीन युवक उसके घर में जबरन दाखिल हो गये और वापस चले गये। महिला के विरोध करने के बाद वो वापस चले गए।

इसके बाद दो युवक फिर लौटे और रात करीब 11 बजे उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में दो युवकों की गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला को मेडिकल करा लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button