बागेश्वर: बागेश्वर में देर रात को हादसा हो गया है। हादसे में एम हिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन चालक लापता बताया जा रहा है। तीन लोग घायल बताये जा रहे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वाहन पिथौरागढ़ से वापस लौट रहा था।
जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात को अठपैसिया घोड़ागाड़ के बीच वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें मैक्स में बैठे प्रेम प्रकाश, रोशन कुमार, सुरेंद्र कुमार घायल हो गए। घायलों को सीएससी कांदा ले जाया गया। जबकि गोपुली देवी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर अजय कुमार खाई में लापता बताया हो गया। पुलिस देर रात तक उसकी खोज करती रही, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।