किच्छा(मों. यासीन)- कांगेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी किच्छा पहुंचे।पूर्व नगर अध्यक्ष आवास पर प्रेस वार्ता करते हुए राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने मोदी सरकार को घेरे में लिया।
केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा बीजेपी से आम जनता त्रस्त आ चुकी है, इसलिए अब लोग कांग्रेस का ही साथ देंगे। साथ ही उन्होंने निकाय चुनाव से बीजेपी के पतन की बात कही। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर निकाय चुनाव में कांग्रेस का परचम फहराएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा की कथनी और करनी का फल जनता निकाय चुनाव में देने का मन बना चुकी है।
जोशी ने कहा कि भाजपा लगातार निकाय चुनाव से बचने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के साथ ही भाजपा का पतन शुरू हो जाएगा। जिसके बाद लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का सफाया तय है।प्रकाश जोशी ने कहा स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है.
उन्होंने कहा कि साथ ही कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्त्ता राहुल गांधी नेतृत्व में लगातार काम कर रहे हैं. जो कि कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित होगी. उन्होंने कहा कि पार्टी एकजुटता के साथ स्थानीय मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जा रही है. जिसके कारण पार्टी का जनाधार बढ़ा है