देहरादून : प्रदेश में नए साल का स्वागत बारिश और बर्फबारी के साथ होगा। फिलहाल भी प्रदेश में कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। कई पहाड़ी जिले शीतलहर की चपेट में हैं। अधिक ऊंचाई वाले कई पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे है। 31 दिसंबर से बारिश शुरू होने का अनुमान है। नए साल के पहले दो दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 2 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले सभी क्षेत्रों में आधा से डेढ़ फीट तक बर्फ जमी रह सकती है।भीषण ठंड में अगले कुछ दिनों में और इजाफा हो सकता है। 31 दिसंबर से बर्फबारी और बारिश शुरू हो जाएगी। वहीं, 2000 से 2500 में आधा से डेढ़ फीट और 2500 से 3000 फीट में दो फीट तक बर्फ गिर सकती है। साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश होगी।