Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड को भूतापीय ऊर्जा क्षेत्र में मिलेगा बड़ा फायदा, सरकार ने किया आइसलैंड की कंपनी के साथ MOU साइन

उत्तराखंड सरकार और आइसलैंड की कंपनी वर्किस (VERKIS) कंसलटिंग इंजीनियर्स के बीच शुक्रवार को भूतापीय ऊर्जा के अन्वेषण और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण एमओयू साइन हुआ. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े.

सरकार ने किया आइसलैंड की कंपनी के साथ MOU साइन

उत्तराखण्ड सरकार और आइसलैंड की कंपनी वर्किस (VERKIS) कंसलटिंग इंजीनियर्स के बीच भूतापीय ऊर्जा के अन्वेषण और विकास के लिए आज एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ. यह समझौता उत्तराखण्ड सचिवालय में हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आइसलैंड के राजदूत डॉ. बेनेडिक्ट हॉस्कुलसन ने भाग लिया.

वर्चुअली कार्यक्रम में जुड़े सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली ही इस कार्यक्रम में जुड़े थे. इस समझौते के तहत उत्तराखण्ड राज्य में भूतापीय ऊर्जा के क्षेत्र में नए विकास के अवसर पैदा होंगे, जो राज्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में सहायक होंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें